फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से दस दिन में डूबे दस करोड़

Wed, 18 Jan 2017 10:15 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
snowfall shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू की आधी आबादी बर्फ के आगोश में समा गई है। दस दिनों में भीतर दो बार हुई रिकॉर्ड बर्फबारी से घाटी का जनजीवन ठहर सा गया है। अस्त व्यस्त जीवन के बीच ग्रामीणों का गुजर-बसर मुश्किल भरा हो गया है। हालांकि प्रशासन ग्रामीण इलाकों के जनजीवन को सामान्य लाने में जुट गया है, लेकिन रिकार्ड बर्फबारी ने सरकार को दस करोड़ का चूना लगाया है।  दस दिनों में लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, बिजली बोर्ड तथा एनएच अथॉरिटी को दस करोड़ रुपये डूब गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को करीब पांच करोड़ लगा है। इसके अलावा आईपीएच की सौ से अधिक पेयजल व सिंचाई स्कीमों के जवाब देने से करोड़ों की क्षति हुई है। जिला कुल्लू में बिजली बोर्ड को भी एक करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। एनएच अथॉरिटी को लाखों का चूना है। सबसे अधिक नुकसान औट-बंजार-सैंज एनएच-305 के बंद होने हुआ है। अभी भी जिला के कई गांव बिजली के बिना अंधेरे में है। दर्जनों सड़कों पर आवाजाही और पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं।  इस संबंध मेें लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने बर्फबारी से लगभग पांच करोड़ के नुकसान होने की बात कही है। आईपीएच के सहायक अभियंता सेस राम आजाद ने कहा कि विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। विभाग पेयजल योजनाओं को सामान्य करने में जुटा है और जल्द ही स्थिति बेहतर होगी। एनएच के अधिशाषी अभियंता रौजिफ शेख ने कहा कि बर्फबारी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें