फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बीमार कर रही शुष्क ठंड, सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Sat, 10 Jan 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष अस्पताल कुल्लू में जुट रही मरीजों की भीड़, 150 के पार पहुंची ओपीडी
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर सुबह ही जुट रहे मरीज, आयुष पद्धति से इलाज को दे रहे तरजीह
संवाद न्यूज एजेेंसी
कुल्लू। जिले में शुष्क ठंड के बीच वायरल तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते जिला आयुष अस्पताल की ओपीडी 150 के पार पहुंच गई है।
बड़ी संख्या में मरीज आयुष पद्धति से उपचार को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिले में पिछले चार माह से बारिश नहीं हुई है। इस वजह से शुष्क ठंड बढ़ी है। यह ठंड लोगों के लिए परेशानी बन गई है। आयुष अस्पताल में भी मरीजों का आंकड़ा अब 120 से बढ़कर 150 के पार जा रहा है। इन मरीजों में 50 से 60 मरीज वायरल के सामने आ रहे हैं। आयुष अस्पताल में तीन ओपीडी हैं। इनमें मरीजों का पहुंचना जारी है।
विज्ञापन

...दिन : शनिवार, समय : सुबह 9:30 बजे, स्थान : आयुष अस्पताल कुल्लू। मरीज उपचार के लिए पंजीकरण काउंटर पर पहुंचे। 10:30 बजे तक करीब 50 मरीजों का पंजीकरण हुआ और उपचार के लिए विभिन्न ओपीडी में मरीज पहुंचे। दोपहर 1:30 बजे तक अस्पताल में 90 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ। हालांकि दोपहर 4 बजे तक अस्पताल में मरीजों का आना जारी रहा। इस अवधि में पूरा दिन 150 से अधिक मरीजों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया। उधर, अस्पताल प्रभारी डॉ. मनुबाला ने कहा कि पिछले कुछ समय से अस्पताल की ओपीडी में इजाफा हुआ है। 50 से अधिक मरीज रोजाना वायरल से ग्रस्त पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 1,200 से अधिक है। अस्पताल में भी सुबह 9 बजे पंजीकरण के लिए मरीजों की लाइनें महिला, पुरुष और ऑनलाइन काउंटर पर लग गई थीं। शाम तक मेडिसिन, महिला-पुरुष सामान्य और शिशु रोग ओपीडी में वायरल से ग्रस्त मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पताल में शनिवार को भी मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें