फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूतनाथ में किया बिहार के युवक का अंतिम संस्कार

Sat, 10 Jan 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ागुशैणी में पीट-पीटकर की गई थी दीपक कुमार की हत्या
विज्ञापन

पुलिस से सूचना मिलने के बाद कुल्लू पहुंचे थे युवक के परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार के गाड़ागुशैणी में पीट पीटकर बिहार के 21 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शनिवार को कुल्लू अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार भी कुल्लू के भूतनाथ में किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना के बाद मृतक दीपक कुमार झा के परिजन और कुछ रिश्तेदार कुल्लू पहुंचे थे। शनिवार को सुबह के समय डाॅक्टरों ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी तरह की प्रक्रिया को पूरा और शव परिजनों को सौंपा गया लेकिन परिजनों और रिश्तेदारों ने शव को बिहार ले जाने के बजाय कुल्लू में अंतिम दाह संस्कार करने का फैसला लिया और भूतनाथ में शव को जलाया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि बिहार के रहने वाले दीपक को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें