मनाली। पुलिस ने दो युवकों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों से 91.290 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। सोमवार रात लगभग 10:50 बजे गोंपा रोड पर स्थित एक होटल के कमरे में दबिश दी।
होटल में विजय कुमार (31) निवासी भूना, तहसील एवं जिला फतेहाबाद (हरियाणा) और संजीव वैद्य (24) निवासी मकान नंबर 3396, सेक्टर 25-डी, चंडीगढ़ ठहरे हुए थे। तलाशी लेने पर डबल बेड के तकिये के नीचे से एक पारदर्शी पॉलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे में चिट्टा पाया गया। इसका वजन 91.290 निकला। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद