फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में दो बाइकर्स गुटों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल स्थित गुफा होटल में बीते सोमवार को पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से आए दो बाइकर्स गुटों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार विवाद बर्फ उछालने (स्नो पेल्टिंग) को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक के पास चाकू होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। पुलिस के अनुसार मौके पर तैनात कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का चाकू या अन्य धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ।
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहल ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित चाकू संबंधी सूचना भ्रामक है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें