फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अटल टनल बनने के बाद लाहौल जाने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, 28 को प्रस्तावित है दौरा

Fri, 24 Apr 2026 07:42 AM IST
Ankesh Dogra बलदेव राज, कुल्लू।

सार

लाहौल पहुंचने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी राष्ट्रपति होंगी। 28 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लाहौल का प्रस्तावित दौरा है, जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/राष्ट्रपति भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग बनने के बाद यह दूसरा मौका है, जबकि देश का राष्ट्रपति लाहौल की वादियों में पहुंचेगा। लाहौल पहुंचने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जून 2022 में लाहौल की वादियों में पहुंचे थे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार के साथ अटल टनल रोहतांग देखने पहुंचे थे। उन्होंने अटल टनल रोहतांग की तारीफ भी की थी।

विज्ञापन


अब 28 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लाहौल का प्रस्तावित दौरा है, जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रस्तावित दौरे को देखते हुए अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू हेलिपैड तक ढाबे और अस्थायी टेंट आदि को हटाया गया है। इसके साथ ही पर्यटन गतिविधियों पर भी 30 अप्रैल तक रोक लगाई गई है।

लाहौल के लोगों को राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहौल दौरे को लेकर उत्साह है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखती हैं, ऐसे में लाहौल के लोगों को उनसे अपनेपन का भी अहसास है। पुलिस-प्रशासन प्रस्तावित राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों में जुट गया है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) केलांग कुनिका एकर्स ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग ने बदली तस्वीर
अटल टनल रोहतांग बनने के बाद लाहौल के लिए आवाजाही आसान हो गई है। इससे पहले सर्दियों के दौरान रोहतांग दर्रा बंद होने की सूरत में आवाजाही ठप हो जाती थी। अटल टनल बनने के बाद सालभर लाहौल का संपर्क देश-दुनिया से जुड़ा रहता है। अटल टनल बनने के बाद इसे देखने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नाम आ चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें