केलांग (लाहौल-स्पीति)। पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात के बीच जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली ड्राइविंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलेभर में नियमित जांच अभियान और प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही जीवनभर का पछतावा बन सकती है। सुरक्षित सड़कें तभी संभव हैं जब सभी वाहन चालक जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ यातायात नियमों का पालन करें। संवाद