फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बस हादसे के मामले में चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रक्षा बंधन के दिन ब्यासर सड़क पर हुए बस हादसे में निगम ने बस चालक को निलंबित कर दिया है। मामले में निगम की डिविजनल स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था और इस कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। इसके बाद निगम ने चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए उसे निलंबित कर दिया है और उसे जांच की तमाम प्रक्रिया पूरी होने तक मंडलीय कार्यालय मंडी में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन ब्यासर से कुल्लू लौट रही बस रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया था लेकिन अब जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एयर ब्रेक बाली बसों में हैंड ब्रेक का विकल्प होता है लेकिन चालक ने हैंड ब्रेक का इस्तेमाल ही नहीं किया है। इसमें चालक की लापरवाही मानी जा रही है। उपमंडलीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम डीके नारंग का कहना है कि डिविजनल स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है, जिसमें लापरवाही सामने आई है। उसके आधार पर चालक को निलंबित कर दिया गया है और उसे फिलहाल मंडी कार्यालय लगाया गया है।

चालक बोला-जिंदगियां बचाने का मिला सिला
चालक प्रवीण कुमार का कहना है कि उन्होंने बस को पहाड़ी से टकराकर लोगों की जान बचाई है लेकिन निगम के अधिकारी मेरा हैसला बढ़ाने के बजाय निलंबित कर रहे हैं और मुझे कुल्लू से मंडी भेजा गया है। जबकि मेरा स्वास्थ्य भी अभी तक ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में मैं कैसे मंडी जाऊंगा और सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी मेरी चार साल की नौकरी शेष है लेकिन इतना लंबा समय निगम को देने के बाद भी मुझसे इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें