कुल्लू के शीतला मदिंर पुल के समीप सरवरी खडड् में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हुई थार।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय में शीतला माता मंदिर के पास एक थार शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर सरवरी खड्ड के किनारे जा गिरी। हालांकि, घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है जबकि दूसरा व्यक्ति पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब छह बजे पेश आया जब ढालपुर की ओर से थार गाड़ी सरवरी की ओर जा रही थी। इस दौरान शीतला माता मंदिर के पास सरवरी खड्ड पर बने पुल के एक किनारे से टकराकर अनियंत्रित हो गई और गाड़ी खड्ड के किनारे जा पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।