फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल-बैडमिंटन में ड्रिलबूरी जोन बना विजेता

Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने खूब जोश दिखाया। केलांग खंड-एक के वॉलीबाल और बैडमिंटन मुकाबले में छात्र और छात्रा वर्ग में ड्रिलबूरी जोन ने भागा जोन को पराजित कर खिताब जीता।
विज्ञापन

लड़कों के गोला फेंक में ड्रिलबूरी जोन के लोकेन और लड़कियों में विनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। भागा जोन के साहिल दूसरे और ड्रिलबूरी जोन के पारस तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में चंद्रा जोन की ममता दूसरे और ड्रिलबूरी ज़ोन की भावना तीसरे स्थान पर रही। केलांग खंड-दो में लड़कों के वाॅलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी में शांशा-कीरतिंग जोन ने जाहलमा जोन को पराजित कर ट्राफी हासिल की।
लड़कियों के वर्ग में वॉलीबाल में एलएमजी जोन विजेता और जाहलमा जोन उपविजेता रना। लड़कों की लंबी कूद में शांशा-कीरतिंग जोन के रिहांश पहले, एलएमजी के अनिल दूसरे और शांशा-कीरतिंग जोन के गगन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लंबी कूद में एलएमजी जोन की रितु पहले, शानू दूसरे और जाहलमा जोन की अदिति तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उदयपुर खंड में लड़कों के वर्ग में बैडमिंटन का फाइनल तिंगरेट और कुकुमसेरी के बीच खेला गया। इसमें तिंगरेट ने जीत हासिल की। लड़कियों के वर्ग में बैडमिंटन में उदयपुर ने चिमरेट स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। लड़कों के कबड्डी में चिमरेट ने उदयपुर को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। लड़कियों के वर्ग में तिंदी ने उदयपुर को हराया है। उधर, स्पीति खंड में लड़कों की खो-खो में शाम जोन ने तोद जोन को पराजित कर प्रतियोगिता जीती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें