फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डॉ. जगदीश को जन चेतना समिति ने किया सम्मानित

विज्ञापन
डा जगदीश चंद्र भानु को सम्मानित  करते जन चेतना समिति के अध्यक्ष। 
विज्ञापन
कुल्लू। एंडोस्कोपिक एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन ऑफ इंडिया की ओर से पिछले दिनों लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के डॉ. जगदीश चंद्र भानु को जन चेतना समिति ने भी सम्मानित किया है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जन चेतना समिति ने भुंतर के साथ लगते शमशी में एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर में मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत्त श्याम सिंह कपूर भी मौजूद रहे। इस दौरान श्याम सिंह कपूर, छाया राम और टशी अंगरूप ने डाॅ. जगदीश चंद्र के जीवन पर प्रकाश डाला।
डाॅ. जगदीश दिल्ली में डाॅ. मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज में बतौर निदेशक के पद पर तैनात रहे। जन चेतना समिति के अध्यक्ष नवांग तांबा ने सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें करीब 40,000 से अधिक लेप्रोस्कोपिक प्रक्रियाएं करने का गौरव हासिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें