फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसन में 17.58 करोड़ से बनेगा डबललेन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर रायसन में ब्यास नदी पर 17.58 करोड़ रुपये की लागत से 80 मीटर लंबे डबललेन पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल के लिए धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पुल वामतट कुल्लू-मनाली को नेशनल हाईवे तीन से जोड़ेगा। इससे वामतट की लगभग 12 पंचायतों के हजारों लोगोें को आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों व बागवानों को उनके उत्पाद फल व सब्जी मंडी बंदरोल तक लाने में भी सुविधा होगी। इस पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसे पूरा करने के लिए गोविंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुल्लू प्रवास के दौरान पुल के निर्माण की वर्चुअली कुल्लू से आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले ढाई सालों में जिला के लिए 250 करोड़ से अधिक की बड़ी परियोजनाओं के तोहफे प्रदान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जिन 15 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए हैं, उनका कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अभियंता को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें