फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवाओं के लिए यांगला में खुले स्वरोजगार के द्वार

Wed, 05 Feb 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
यांगला में बर्फ की सफेद चादर पर मस्ती करते पर्यटक। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की चंद्रा घाटी के वामतट पर स्थित यांगला गांव अपनी खूबसूरती के लिए किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अटल टनल खुलने के बाद यह सर्दियों में स्नो प्वाइंट बन गया है, जिसे अब ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी पहचाना जा रहा है।
विज्ञापन

बर्फ से ढके इस पर्यटन स्थल ने युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। खेतीबाड़ी का काम खत्म होने के बाद यहां के युवा अब साहसिक गतिविधियों से आजीविका कमा रहे हैं। अटल टनल रोहतांग से हर दिन सैलानियों का सैलाब यांगला की बर्फीली वादियों में मस्ती करने पहुंच रहा है।
लगभग 26 किलोमीटर दूर स्थित यह स्नो प्वाइंट अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पिछले तीन वर्षों से यहां हर साल लाखों सैलानी पहुंच रहे हैं और साहसिक खेलों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

यांगला स्नो प्वाइंट की खासियत यह है कि बर्फ की सफेद चादर के बीच दियार और कायल के हरे-भरे जंगल इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। इस समय यह प्वाइंट अन्य स्थानों की तुलना में अधिक बर्फ के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गोंधला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेमलाल ने कहा कि इस साल घाटी में बर्फबारी कम हुई है, लेकिन यांगला में दिसंबर-जनवरी के दौरान दो महीने तक धूप नहीं निकलती और तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चला जाता है। इससे यहां बर्फ की मोटी चादर लंबे समय तक बनी रहती है।

यांगला में बर्फ की सफेद चादर पर मस्ती करते पर्यटक। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें