फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफलता से न हों निराश : डॉ. मनदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि असफलता ही सफलता के द्वार खोलती है। जीवन में कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने वीरवार को आईक्यूएसी के तत्वावधान में इंडक्शन कार्यक्रम में यह बात कही। इसके बाद प्राध्यापकों और कर्मचारियों से स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिचय करवाया गया। डॉ. खेमचंद ने एनएसएस, डॉ. संगीता कौंडल ने रोवर-रेंजर तथा डॉ. ओम प्रकाश ने खेलों से जुड़ी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं जैसे पुस्तकालय, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस आदि का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भेड़चाल से बचें तथा अपने विवेक से निर्णय लें कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस दौरान डॉ. बिंता ठाकुर, डॉ. आरके सिंह, प्रो. सोम किशन, डॉ. रामनाथ, प्रो. ललित शर्मा, प्रो. सपना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें