फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोहलूनाला को मिला स्वास्थ्य उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली। विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सभी के सहयोग से विकास की गति और बढ़ाकर मनाली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श विस क्षेत्र बनाया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को मनाली की देवगढ़ पंचायत के डोहलूनाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ करने के बाद टोल प्लाजा के पास कैंपिग साइट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अब स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू होने से देवगढ़ पंचायत के भट्टग्रां, डोहलूनाला, देवकुठ, त्रिशड़ी, कराल, भाटकराल, ग्राहण, हिंबरी, परवी व रकाणीं गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। मंडलगढ़, सलींगचा, रायसन पंचायत के लोगों को भी घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए उचित स्थान का चयन कर स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भटकराल में भी लोगों की विद्युत समस्या को हल करने के लिए 25 केवी का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। डबललेन मोटरेबल रायसन पुल लेफ्ट व राइट बैंक को आपस में जोड़ेेगा। इसके निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये व्यय किया जा रहा है। इसका 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त रामशिला से रायसन व भेखली ब्यास्सर दोनों सड़कों के सुधारीकरण और विस्तारीकरण पर 35 करोड़ खर्च हो रहे हैं। गलछेत में 2 लाख 50 हजार रुपये व्यय कर 25 केवी ट्रांसफार्मर को 63 केवी क्षमता का किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि नाबार्ड के तहत भटग्रां मोड़ से खड़ियार सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ है। इस पर 3 करोड़ 60 लाख रुपये व्यय किया जा रहा है। मंत्री ने पटवार खाना गलछेत में बिजली, पानी व शौचालय की सुविधाएं प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, मनाली भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मंजरी नेगी, बीडीसी सदस्य रंजना ठाकुर, नग्गर विकास खंड के अध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर, मनाली मंडल के महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, केहर सिंह, रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें