फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में रखीं दवाएं ही लिखें चिकित्सक : सुंदर

विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में बेरा टेस्ट मशीन का शुभारंभ करते सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर। स्त्रोत एपीआरओ।
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थित जन औषधि केंद्र में चिकित्सकों की ओर से लिखी गई दवाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। इस बात का खुलासा सोमवार को हुआ है, जब सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीपीएस कुल्लू अस्पताल में चल रहे जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीआईसी) में डायग्नोस्टिक बेरा मशीन का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और पाया कि चिकित्सकों की ओर से लिखी गई दवाएं न तो केंद्र में मिल रही हैं और न ही जेनेरिक के दवाओं के केंद्र में। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जन औषधि केंद्र में दवाओं की व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों को जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवाएं लिखने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक मरीज को अस्पताल के भीतर निशुल्क मिलने वाली दवाएं लिखें, जिससे मरीजों और तीमारदारों को उपचार पर खर्च न करना पड़े। इसके बाद उन्होंने ब्लड सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण किया। यूनिट में लगने वाली मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था करने का स्वास्थ्य विभाग को आश्वासन भी दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें