फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल को मिले चार विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी-किलाड़, कुल्लू और मंडी जिला के सीमांत क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को चार विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं। अस्पताल को एक मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. स्वाति, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया गंजू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित और एक ईएनटी डॉ. पंकज मिले हैं।
विज्ञापन

ये लोगों को अपनी सेवाएं देंगे। डॉक्टरों ने कुल्लू अस्पताल में ज्वाइन भी कर लिया है। इससे कुल्लू अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इन चिकित्सकों के नहीं होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन चार नए डॉक्टरों के आने से जनता को अब राहत मिलेगी। कुल्लू अस्पताल में डॉ. मोहित के आने से शिशु रोग विभाग में डॉक्टरों की संख्या तीन हो गई है। अस्पताल में मेडिकल स्पेशलिस्ट भी तीन हो गए हैं। तीन डॉक्टर होने से ओपीडी प्रभावित नहीं होगी। इससे पहले अस्पताल में दो डॉक्टर होने से एक ओपीडी में रहता था, जबकि दूसरा डॉक्टर राउंड पर। इमरजेंसी कॉल आने पर ओपीडी वाले डॉक्टर को भी जाना पड़ता था। ऐसे में लोगों को घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और तीन डॉक्टरों के होने से अब उचित स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। शहरवासी राजेंद्र कुुमार सूद, अमित शर्मा, विवेक कुमार, दिनेश ठाकुर, रवि रमन ने कहा कि डॉक्टरों के तबादले के आदेश के साथ अस्पताल में दूसरे डॉक्टरों के ज्वाइनिंग के आदेश किए जाने चाहिए। डॉक्टरों का तबादला होने और नए चिकित्सक नहीं आने से लोगों को परेशानी होती है।
एक शिशु रोग विशेषज्ञ, एक मेडिकल स्पेशलिस्ट, गायनी और ईएनटी का डॉक्टर मिला है। डॉक्टरों ने ज्वाइन कर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के आने से जनता को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुशील शर्मा, सीएमओ कुल्लू अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें