फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले दस विशेषज्ञ चिकित्सक, पांच ने शुरू की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में की गई डॉक्टरों की नियुक्ति से जिला को दस नए विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, तेगूबेहड़, आनी व निरमंड अस्पताल में डॉक्टरों को ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इन डॉक्टरों में दो ईएनटी, दो गायनी, दो मेडिसन, दो एनेस्थीसिया, एक रेडियोलॉजिस्ट और एक सर्जन शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोग उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर थे। लेकिन अब जिला के चार अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हो जाने से जनता को काफी हद तक राहत मिल पाएगी। उल्लेखनीय है कि काफी लंबे समय से कुल्लू की जनता विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने की मांग कर रही थी। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दो ईएनटी, एक रेडियोलॉजिस्ट तथा एक गायनी विशेषज्ञ, आनी अस्पताल में एक मेडिसन, एक सर्जन और एक एनेस्थीसिया, निरमंड अस्पताल में एक एनेस्थीसिया व तेगूबेहड़ अस्पताल में एक गायनी विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है। इससे इन अस्पतालों में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। शहरवासी राजेंद्र कुुमार, अमित शर्मा, विवेक कुमार, दिनेश ठाकुर, रवि, मोनिका, सीमा, निर्मला, संतोष, पूनम ने कहा कि अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए जाते हैं। लेकिन उनकी जगह दूसरे डॉक्टरों की समय पर नियुक्ति नहीं हो पाती है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ता है।
ईएनटी, गायनी विशेषज्ञ ने की ज्वाइनिंग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिला के चार अस्पतालों में दस विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इनमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुमित वालिया, डॉ. दीपशिखा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. ललिता बंसल तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पदम नेगी ने क्षेत्रीय अस्पताल में सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कुछ चिकित्सकों ने अभी सेवाएं नहीं की शुरू
आनी अस्पताल में मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. सुशील ठाकुर ने ज्वाइनिंग की है। सर्जन डॉ. मेहर चंद और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका ठाकुुर अभी ज्वाइनिंग करेंगे। निरमंड अस्पताल में भी एनेस्थीसिया डॉ. रोहिणी चौधरी तथा गायनी विशेषज्ञ चारूलता ने अभी सेवाएं शुरू नहीं की हैं। इसी तरह तेगूबेहड़ अस्पताल में भी मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. पारूल भारद्वाज ने ज्वाइन नहीं दी है। कहा कि अभी तक पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवा आरंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें