फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सद्भावना को न बनाए राजनीति का अखाड़ा : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लोगों के बीच पिछले लगभग 80 वर्षों से आपसी भाईचारा हैं। एक दुखद घटना को आधार बनाकर इस सामाजिक सद्भाव को राजनीतिक लाभ के लिए प्रभावित करने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मंजू शर्मा की प्रसूति के उपरांत हुई मौत अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। प्रदेश सरकार की ओर से संबंधित चिकित्सक एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ को निलंबित किया जा चुका है तथा मामले की जांच जारी है।
कहा कि कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर सूचना फैलाई जा रही है कि 8 जुलाई को लगभग 40,000 लोगों को कुल्लू लाया जाएगा। इस तरह के संदेश आम नागरिकों में भय और तनाव का वातावरण उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें