फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दीवान कुल्लवी ने लोकगीतों पर दर्शकों को नचाया

विज्ञापन
पतलीकूहल में रामनवमी के मेलें में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते लोक कलाकार।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली और कुल्लू के बीच पतलीकूहल में तीन दिवसीय मेले का आगाज हो गया है। वीरवार को माता काली दुर्गा की शोभायात्रा कारकूनों और श्रद्धालुओं के साथ पतलीकूहल पहुंची। स्थानीय लोग कुल्लवी परिधान में सजे-धजे ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते मेला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पारंपरिक कुल्लवी नाटी भी डाली गई। इसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के उद्घाटन अवसर पर भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, राजेंद्र बोध और शुभम चौहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आशिया ग्रुप के अध्यक्ष संजय अंगरूप और मेला कमेटी की प्रधान सीमा देवी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकारों के नाम रही। लोकगायिका काजल शर्मा ने ‘माता री जय-जय’ भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। रोजी शर्मा ने फिल्मी गीत ‘आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा’ और ‘जुटू रा झलारा’ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। लोकगायक पंकज काका ने ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’ सहित कई गीत गाए।
विज्ञापन

वहीं, लोकगायक दीवान कुल्लवी ने भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने कुल्लवी, लाहौली और फिल्मी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिनभर मेला मैदान में चहल-पहल बनी रही। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें