फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हल्लाण-एक में सायर उत्सव में निभाईं देव परंपराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के हल्लाण-एक में देवता वासुकी नाग के सम्मान में सायर उत्सव मनाया गया। दो दिवसीय उत्सव में प्रीणी के देवता शिरघन नाग, शिरढ़-शिल्हा के देवता नारायण और हरिपुर की माता कोटली लाव-लश्कर के साथ शोभा बढ़ाने पहुंची थीं। दो दिनों तक आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए हल्लाण-एक में श्रद्धालुओं और हारियानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शिरघन नाग, देवता नारायण और माता कोटली ने सायर उत्सव के दौरान शाही स्नान की परंपरा को भी निभाया। देवी-देवता नगोणी देव स्थल पर पहुंचे और शाही स्नान की परंपरा को देव रीति-रिवाजों और नियमों के अनुसार पूरा किया। इसके बाद देवी-देवता वापस हल्लाण-एक पहुंचे और मेले का विधिवत समापन किया। देवता वासुकी नाग के कारदार अंकित ने कहा कि मेले में देव परंपराओं और नियमों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही देव रीति को वर्तमान में भी बखूबी निभाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें