फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाशिंग में दो करोड़ से बनेंगा जिला पंचायत संसाधन केंद्र

Wed, 21 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण लेने के लिए मिलेगा स्थान
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा संसाधन केंद्र का निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से तीन किलोमीटर दूर बाशिंग में जिला पंचायत संसाधन केंद्र निर्माण होगा। करीब दो करोड़ से तैयार किए जाने वाले इस केंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस पर करीब दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
इस केंद्र के बनने से पंचायती राज संस्था के जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में जिला पंचायत संसाधन केंद्र निर्माण करने का प्रावधान किया है जिसके लिए दो-दो करोड़ रुपये का बजट भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। लिहाजा, जिला कुल्लू को भी इस योजना के तहत पंचायत संसाधन केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है। इन पंचायत संसाधन केंद्रों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर उनकी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि पंचायतों में बेहतरीन कार्य हो सके और सरकार की योजनाओं को कैसे पंचायतों तक पहुंचाया जा सकता है इसको लेकर भी पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश का कहना है कि जिला में बनने वाले पंचायत संसाधन केंद्र से काफी फायदा पहुंचेगा। इससे जिला भर की पंचायतों के प्रतिनिधियों को भविष्य में दिए जाने वाले प्रशिक्षण को लेकर जगह उपलब्ध होगी और यहां पंचायत प्रतिनिधि प्रशिक्षण के माध्यम से विकास कार्य करवाने में निपुण हो सकेंगे। ऐसे में इस संस्थान का जिला कुल्लू के लिए बहुत ही महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें