फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिला एथलेटिक एसोसिएशन ने किया कुल्लू में कोच विजय ठाकुर का स्वागत

Mon, 22 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली में फायर वॉल वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम इंडिया के कोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव युवराज वर्मा सहित पदाधिकारियों ने एफएक्ससी टीम इंडिया के कोच विजय ठाकुर का कुल्लू पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। विजय ठाकुर हाल ही में इटली में आयोजित एफएक्ससी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम के कोच रहे हैं।
एफएक्ससी वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक इटली के लिग्नानो सबयाडारो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता में भारतीय एफएक्ससी टीम ने पहली बार क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया। टीम ने विश्व की दिग्गज टीमों को हराते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

भारतीय टीम की खास बात यह रही कि इसमें शामिल सभी खिलाड़ी कुल्लू और मनाली क्षेत्र से संबंध रखते हैं। टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है। कुल्लू पहुंचने पर कोच विजय ठाकुर को एथलेटिक एसोसिएशन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विजय ठाकुर कुल्लू जिला एथलेटिक एसोसिएशन में टेक्निकल एडवाइजर के पद पर भी कार्यरत हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को जिले के खेल इतिहास के लिए गर्व का क्षण बताया और भविष्य में खिलाडिय़ों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें