फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 97,745 मकानों का होगा सर्वेक्षण

Mon, 22 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
803 टीमें इस सर्वेक्षण को बनाएंगी सफल
विज्ञापन

बच्चों को घरद्वार पिलाएंगे पोलियो खुराक
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 29,570 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई है। अब छूटे हुए बच्चों तक विशेष पहुंच बनाई जाएगी। उन्हें जिंदगी की दो बूंद पिलाई जाएगी ताकि वे पोलियोमाइलाइटिस नामक गंभीर बीमारी की चपेट में न आएं।
इसके लिए अब विभाग ने बूथ अभियान के बाद 97,745 घरों का सर्वेक्षण की योजना बनाई है। इस सर्वेक्षण को विभाग की 803 टीमें सफल बनाएंगी। ये टीमें पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में अपने संबंधित क्षेत्रों में घर-द्वार जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित करेंगी, जिन बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं मिली है। इन चिह्नित बच्चों को घर पर ही दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में शून्य से पांच साल तक के 30,183 बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा था। इनमें 21 दिसंबर को 402 पोलियो बूथों पर 29,570 बच्चों को दवा पिलाई गई है। अब विभाग का फोकस छूटे हुए 613 बच्चों तक पहुुंच बनाकर उन्हें पोलियो से मुक्त बनाए रखने पर है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि जिन बच्चों को पोलियो की खुराक किन्हीं कारणों से 21 दिसंबर को नहीं मिल पाई है। उन बच्चों को घर-द्वार दवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए 803 टीमें तैनात की गई हैं। बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों के लिए दस ट्रांजिट प्वाइंट भी बनाए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों के लिए चार मोबाइल टीमें गठित की गई हैं और खास बात यह है कि पूरे अभियान की निगरानी के लिए 94 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं ताकि पोलियो की खुराक से कोई बच्चे वंचित न रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें