मनाली। थाना मनाली में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को तारा चंद निवासी गजां की शिकायत पर उसके चाचा के बेटे डिम्पल, ईश्वर और चाचा पूर्ण चंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता तारा चंद के अनुसार मकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके पिता का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद शिकायतकर्ता के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से डिम्पल निवासी गजां की शिकायत पर राजकुमार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार मकान की दीवार के निर्माण को लेकर विवाद हुआ, जिसमें राजकुमार ने कथित तौर पर लात मारकर निर्माणाधीन दीवार और खिड़की को नुकसान पहुंचाया। डिम्पल की शिकायत पर राजकुमार के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। एसपी कुल्लू अभिषक एस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। संवाद