फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विकास कार्यों पर चर्चा, पानी, सड़क के उठे मामले

Sat, 15 Aug 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला के विकास खंड भुंतर, नग्गर और बंजार की 18 पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इनमें विकास कार्यों पर ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने चर्चा की।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायतों में कच्चे रास्तों को पक्का करने, पेयजल संबंधी व्यवस्था को सुधारने और छूटे हुए गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया।
पंचायती राज विभाग के तय शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को विकास खंड भुंतर की शाट, शमशी, हाट, हुरला, सचाणी, चौंग, जलुग्रां, रतोचा, शिल्लीहार, शिल्लीहार-2, श्याह, कोठी भल्लाण में ग्राम सभा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा बंजार की सराज, बिहार और नग्गर की दुआड़ा, हल्लाण-2, कन्याल और शिल्ला-हल्लाण पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने कहा कि इन दिनों पंचायतों में विकास कार्यों पर फोकर के तहत ग्राम सभाएं करवाई जा रही हैं। ग्रामीणों की सहमति से विकास कार्यों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें