फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रसव पूर्व लिंग परीक्षणों पर रोक लगाने पर मंथन

Thu, 19 Jun 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व लिंग परीक्षणों पर रोक लगाने पर मंथन किया गया। गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीक (नियमन और दुरुपयोग की रोकथाम) अधिनियम पर विशेष चर्चा की गई।
वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने अध्यक्षता की। उन्होंने अधिनियम का जिला कुल्लू में कड़ाई से लागू करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई करने पर प्रभावी क्रियान्वयन पर सहमति जताई गई। अधिनियम के अधीन जिले के कुछ निजी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने, पंजीकरण और नवीनीकरण पर रखे गए एजेंडों पर भी विचार किया। इस दौरान जिला स्तरीय सलाहकार समिति सदस्य महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पदम नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम, जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान, गैर सरकारी सदस्य मीरा राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें