फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नित्थर में लूहरी परियोजना प्रभावितों की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
नित्थर में परियोजना प्रभावितों की बैठक में विधायक, परियोजना अधिकारी और प्रभावित चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

उप तहसील नित्थर की नित्थर और देहरा पंचायत में लूहरी परियोजना प्रभावितों और स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर बैठक की गई। बैठक में विधायक लोकेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में ग्रामीणों ने परियोजना से जुड़े मामलों समेत अपनी कई मांगें विधायक के समक्ष रखीं और उनके जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों के उठाए गए मुद्दों पर विधायक ने संबंधित विभागों और परियोजना अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक मामले की स्थिति की जानकारी ली और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में विभागीय स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना प्रभावित लोगों ने क्षेत्र में परियोजना गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रोजेक्ट प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और जनता को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े किसी भी मामले को अनदेखा नहीं किया जाएगा। बैठक में स्थानीय जनता, विभागीय अधिकारियों और परियोजना प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें