फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों से की तनाव से जुड़ीं समस्याओं पर चर्चा

Thu, 13 Aug 2026 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा के मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श प्रकोष्ठ ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला करवाई। कार्यशाला में कुल्लू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने तनाव और चिंता से जुड़ीं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने तीव्र तनाव, दीर्घकालिक तनाव, बार-बार होने वाला तनाव और सकारात्मक तनाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवसाद, फोबिया, चिंता और आत्महत्या जैसे गंभीर मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और समय पर विशेषज्ञ की सहायता लेने पर बल दिया।

वहीं, मनोवैज्ञानिक तोशिबा आचार्य एवं मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य ठाकुर ने विद्यार्थियों में तनाव, चिंता एवं अवसाद के स्तर का आकलन करने के लिए स्क्रीनिंग की। लगभग 15 विद्यार्थियों का आकलन करने पर हल्के लक्षण वाले विद्यार्थियों को परामर्श दिए गए, जबकि अधिक सहायता की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श के लिए भेजा गया। कार्यशाला में कुल 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें