फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मॉक ड्रिल में हुआ आपदा प्रबंधन तैयारियों का आकलन

विज्ञापन
लाहौल में मॉक ड्रील के दौरान रेस्क्यू करने में जुटी टीम।-संवाद
विज्ञापन
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को जिलेभर में मेगा मॉक ड्रिल की। भूकंप, भूस्खलन, आकस्मिक बाढ़ और वनों की आग जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का आकलन किया। सुबह 9 बजे 8.0 तीव्रता के काल्पनिक भूकंप परिदृश्य के साथ शुरू हुई ड्रिल में सरकारी और निजी संस्थानों में सुरक्षित निकासी और बचाव अभ्यास करवाए गए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर और जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल की। विद्यालय में 70 विद्यार्थियों, 25 अध्यापकों एवं 10 गैर-शिक्षण कर्मचारियों में से 30 विद्यार्थी एवं 5 शिक्षक मलबे में फंस गए। संयुक्त बचाव अभियान के माध्यम से सभी को सुरक्षित निकाला गया। शाकस नाला में बड़े भूस्खलन की घटना पर आधारित ड्रिल में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के अवरुद्ध होने और वाहन मलबे में दब गए।
एनडीआरएफ, पुलिस, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान में कुल 36 प्रभावित व्यक्तियों का आकलन किया। इनमें 12 लोगों को मृत, 17 को घायल तथा 6 को सुरक्षित निकाला गया। गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेजा गया। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि सोमवार को जिले में मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें