फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी और जनप्रतिनिधि सीखेंगे आपदा प्रबंधन

Mon, 25 Jul 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभिन्न विभागों और कुल्लू जिला के नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण मुहैया करवाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में पांच दिवसीय व्यापक आपदा कोर्स आरंभ हुआ। यह कोर्स जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए की ओर से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीएमए के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी के तहत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोर्स के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधीश एवं डीडीएमए के अध्यक्ष हंसराज चौहान ने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए हमारी एक सुनियोजित योजना या ठोस तैयारी होनी चाहिए और इनके प्रति आम जनमानस को जागरूक होना चाहिए। उपमंडल, पंचायत व ग्राम स्तर पर भी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  इससे पहले डीडीएमए की प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक हरकंचन सिंह ने जिलाधीश, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कोर्स की रूपरेखा बताई। पहले दिन के विभिन्न सत्रों में यूएनडीपी के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ मृणाल नाथ और एसडीएमए के विवेक शर्मा ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनके कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मृणाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहित पूरा हिमालय क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से बहुत ही संवदेनशील है। इससे निपटने के लिए हमें हर समय तैयार रहना पड़ेगा। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें