फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तीकरण अभियान पूरा

Wed, 23 Apr 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा के दौरान कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और विभाग के कर्मचारी और अ​धिकारी।--सोर्स...वि
विज्ञापन
माउंट आबू की टीम अभियान पूर्ण होने के बाद कांगड़ा रवाना हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तीकरण अभियान पूरा हो गया है। जिला कुल्लू में ब्रह्म कुमारीज दिव्यांग सेवा विंग ने 19 से 22 अप्रैल तक दिव्यांगों के लिए अभियान चलाया था, जो मंगलवार को संपन्न हो गया है। ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र कुल्लू की संचालिका एवं स्थानीय आयोजक बीके किरण ने बताया कि ब्रह्मा कुमारीज दिव्यांग सेवा विंग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत जिला कुल्लू के अलग-अलग संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
अभियान में मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमार सूर्य प्रकाश (माउंट आबू ) भाई ने दिव्यांग समानता संरक्षण एवं सशक्तीकरण विषय को सामाजिक विषय बनाने पर बल दिया। कहा कि ब्रह्मकुमारीज एवं सरकार के इस अभियान में हमें मददगार बनना होगा। दिव्यांग बच्चों की आत्मिक, मानसिक उन्नति में सहयोग करना अभियान का उद्देश्य है। वर्ष 2025 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार पूरे भारत वर्ष में 12 करोड़ 39 लाख दिव्यांग बच्चे हैं। इसलिए हमें इन बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे एक जन आंदोलन का रूप देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिला रेडक्रॉस सोसायटी के को-ऑर्डिनेटर चंद्र राकेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस अभियान को पूर्ण रूप से सहयोग देना और इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के पूरा होने के बाद मंगलवार को 12 सदस्यों का अभियान दल जिला कांगड़ा के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें