बोले, यूडीआई कार्ड से करते थे सफर, उसी तर्ज पर जारी रखें सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवभूमि दिव्यांग संघ जिला कुल्लू की बैठक रविवार को विकलांग भवन कुल्लू के सभागार में हुई। जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर चंद प्रेमी ने की। इसमें संघ ने सरकार की ओर से चलाई गई हिमबस कार्ड योजना का विरोध किया।
देवभूमि दिव्यांग संघ नग्गर खंड के अध्यक्ष अमर चंद प्रेेमी ने कहा कि कई वर्षों से दिव्यांग बसों में निशुल्क यात्रा करते आ रहे हैं, इसके लिए दिव्यांग यूडी आई कार्ड था। सरकार ने हिमबस कार्ड बनाने के लिए 236 रुपये निर्धारित किए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस योजना को वापस नहीं लिया तो आने वाले चुनावों का वहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सरकार को तीन दिसंबर तक का समय दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि हिमबस कार्ड योजना को वापस लिया जाए। इस दौरान निशा देवी, विमला देवी, अंमी चंद, चुन्नीलाल, कला वंतू, राम शरण, राकेश कुमार, फतेह चंद, दौलत राम, बिमला देवी, सूरत राम, धर्मी देवी, रितु देवी, कमली देवी, भीम देवी, निर्मला देवी, मंगल चंद, सुभाष, शांता देवी, राधा देवी, लिखित राम, पूरन चंद, गौतम राम, राजेश कुमार, प्रेमचंद, टेकचंद, निहाल चंद, कुंजन दास, वेद राम, किशन चंद, डोलमा देवी, केवल कुमार उपस्थित रहे।