कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर-11 में स्थानीय युवाओं ने रुद्र क्लब का गठन किया है। स्थानीय पार्षद राहुल कौशल की अगुवाई में आयोजित बैठक में वार्ड के करीब 60 से 70 युवाओं ने भाग लिया। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में दिनेश कुमार को अध्यक्ष, जीत राम, प्रताप हीर और रोहित ठाकुर को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को महासचिव, प्रणव नारंग को सचिव, जबकि शिवा और मोहित को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। हेमराज को कोषाध्यक्ष, जगदीश घई और राहुल कौशल को सलाहकार, जबकि युगल किशोर को मीडिया प्रभारी बनाया गया। रवि कुमार और नरेश कुमार को भी कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई।
पार्षद राहुल कौशल ने कहा कि युवाओं की पहल पर रुद्र क्लब का गठन किया गया है। क्लब की ओर से आने वाले समय में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाने के साथ लोगों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद