फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शांघड़ में पर्यटन पर हुआ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सैंज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शांघड़ में प्रशासन, स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों और पर्यटकों के बीच जनसंवाद हुआ। संवाद के दौरान क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, स्थानीय भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और ईको-फ्रेंडली पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। अतिरिक्त जिलाधीश सुरजीत सिंह, उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा, लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, तहसीलदार सैंज सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, पर्यटन कारोबारी और ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में स्थानीय लोगों से पर्यटन से मिलने वाले रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों तथा भविष्य में पर्यटन को किस तरह विकसित किया जाए, इस पर सुझाव लिए गए।
साथ ही पर्यटन के बढ़ते दबाव से उत्पन्न स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, सड़क सुविधाओं और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। जनसंवाद में ईको-फ्रेंडली और जिम्मेदार पर्यटन पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय लोगों ने शांघड़ की प्राकृतिक सुंदरता, जंगल, नदी-नालों, पारंपरिक संस्कृति, देव परंपरा और ग्रामीण जीवनशैली को पर्यटन की महत्वपूर्ण ताकत बताया तथा इनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें