बंजार में चिकित्सा शिविर में की 27 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के आंबेडकर भवन में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 27 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
करीब 80 मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह के अलावा अन्य टेस्ट भी किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मनाए जा रहे पोषण माह की गतिविधियों की जानकारी भी शिविर में उपस्थित लोगों को दी गई। आशा कार्यकर्ता कृष्णा देवी और शशि किरण ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज में पौष्टिक तत्व अधिक रहते हैं। भोजन में मोटे अनाज को जरूर शामिल करें। इस दौरान फाउंडेशन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली परशीरा, अमरदीप, नीलिमा, शिवानी नेगी, जगदीश चंद, राकेश आदि उपस्थित रहे। संवाद