फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य देव मिलन का गवाह बना ढालपुर मैदान

विज्ञापन
देव मिलन---कुल्लू दशहरा उत्सव में साल बाद मिलन करते देवता। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। अठारह करडू की सौह में कुल्लू घाटी के देवी-देवताओं का महाकुंभ कुल्लू दशहरा भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ शुरू हो गया है। ढालपुर में सैकड़ों देवी-देवताओं के देवमिलन का ऐतिहासिक ढालपुर मैदान गवाह बना।
विज्ञापन

देवताओं का भव्य मिलन देखकर हर कोई रोमांचित हो उठा। रथयात्रा से पहले देवरथों की ढालपुर में हरकतों को बाहरी राज्यों से आए हुए पर्यटक हैरान रह गए। रथयात्रा से करीब दो घंटा पहले ही ढालपुर मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। दोपहर के दो बजते ही ढालपुर में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोनों तरफ लंबी चेन बना रखी थी, लेकिन जैसे ही दोपहर के तीन बजे तो देवताओं ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया। करीब चार बजने तक रथ मैदान लोगों और देवी-देवता तथा उनके साथ हुए देवलुओं से पूरा भर गया। करीब पांच बजे रथयात्रा शुरू हुई, लेकिन तब तक पुलिस को लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी हुई।
कोरोना के चलते पिछली बार दशहरा उत्सव बेहद सूक्ष्म मनाया गया था। इस बार कोरोना के बीच ही हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। कोरोना की परवाह न करते हुए लोगों ने देवताओं पर आस्था रखते हुए दशहरा उत्सव में भाग लिया। लोगों में दशहरा उत्सव मनाए जाने को लेकर खुशी का माहौल नजर आया। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा शुरू होने से पहले और आखिर तक लोगों में मोबाइल से रिकार्ड करने का क्रेज रहा।
विज्ञापन

--
काफी संख्या में पर्यटक भी हुए शामिल
दशहरा उत्सव से पहले कुल्लू जिले में पर्यटकों ने दस्तक दे दी है। कुल्लू-मनाली घूमने आए पर्यटकों ने शुक्रवार को ढालपुर में दस्तक दी। दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के भव्य देव मिलन को पर्यटकों ने करीब से देखा। इसके साथ यहां की प्राचीन कुल्लवी संस्कृति को भी सराहा। दशहरा उत्सव के पहले दिन पर्यटकों की काफी अधिक संख्या रही।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें