फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार की जगह मिल रहे दो सिलिंडर, ढाबा संचालक चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीसदी कम आपूर्ति होने से कामकाज पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में फिलहाल लोगों को पूरा मिल रहा पेट्रोल-डीजल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच कुल्लू जिले में होटल और ढाबा संचालक व्यवसायिक रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर चिंतित हैं। गैस एजेंसियों ने अब आपूर्ति में 50 फीसदी कटौती कर दी है। पहले अगर किसी की पांच या चार सिलिंडर की मांग होती थी तो उसे अब दो सिलिंडर ही दिए जा रहे हैं। आपूर्ति आधी होने से होटल और ढाबाें में कामकाज पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, यह कटौती सिर्फ व्यवसायिक सिलिंडरों में ही है।
दूसरी ओर पेट्रोल पंपों में सप्लाई पर फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है। पेट्रोल पंपों पर तेल की नियमित सप्लाई आ रही है। इसके साथ ही लोगों को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर कोई पांच लीटर मांग रहा है तो उसे पांच लीटर ही मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी होटल और ढाबा संचालकों को हो रही है। होटल और ढाबा संचालकों के पास व्यावसायिक सिलिंडरों की अधिक मांग रहती है। जिस तरह से कटौती की गई है, उससे उनकी आने वाले समय में मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि, होटलों और ढाबों में कामकाज फिलहाल सामान्य रूप से चल रहा है। वहीं, इंडेन गैस एजेंसी कुल्लू के प्रबंधक राजीव तलवार ने कहा कि असर सिर्फ व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर है। घरेलू सिलिंडर पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


कुल्लू में पेट्रोल पंप के प्रबंधक धर्म चंद ने कहा कि अभी तक कोई ऐसा असर नहीं दिख रहा है। लोगों में भी अफरा-तफरी वाला माहौल नहीं है। सामान्य तरीके से लोग वाहनों में तेल भरवा रहे हैं। अभी तक सरकार की ओर से भी ऐसे कोई निर्देश नहीं आए हैं कि तेल को स्टॉक किया जाए।
विज्ञापन

अभी तक किसी तरह का असर नहीं है। व्यवसायिक सिलिंडर के सहारे ही काम चलता है। आने वाले समय के लिए मुश्किल है। कर्मचारियों का यहीं से रोजगार चलता है। अगर किल्लत होती है तो काम ही बंद करना पड़ेगा।
लक्ष्मी जोशी, ढाबा संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें