फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिवसीय दौरे से देवालय लौटे देवता पझारी

Fri, 28 Mar 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
गांव झरौण में देव नृत्य करते देवता कोट पझारी। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। जलोड़ी क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता कोट पझारी शुक्रवार शाम को अपने देवालय पहुंच गए हैं। लुहाल गांव के दौरे पर देवता 27 मार्च को झरौण गांव में रुके थे।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं ने देवता ब्यास ऋषि का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया। इसके बाद देवता ने देव नृत्य किया। गांव के लोग भी देवता के साथ झूम उठे। देवता के गांव झरौण पधारने पर गांववासियों ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कारदार भागे राम राणा ने कहा कि देवता को एक भक्त की ओर से लुहाल गांव अपने घर देउली के बुलाया था। कहा कि देवता 26 मार्च को लाहुल गांव गए थे और 27 को देवता झरौण गांव रुके। शुक्रवार को देवता देवालय पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें