कुल्लू। रामशिला स्थित श्री गीता तपोभूमि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 10वें श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं धार्मिक समागम का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
समागम के तीसरे दिन सोमवार को मुख्य कथाव्यास एवं प्रख्यात भागवताचार्य पंडित नागेंद्र कश्यप ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से जन्म और मरण के बीच के आध्यात्मिक संबंध का महत्व बताया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और धर्म लाभ प्राप्त किया।
आयोजन समिति के प्रधान अमन सिंह सूद ने बताया कि धार्मिक समागम के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।