फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता जम्दग्नि ऋषि के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 20 Feb 2024 05:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोयल गांव में मनाया गया फागली उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के हरिपुर क्षेत्र के सोयल गांव में फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बारिश के बीच भी हारियानों और श्रद्धालुओं का देवता जम्दग्नि ऋषि के सम्मान में मनाए जाने वाले फागली उत्सव के लिए उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही देवता के मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। देवता की पूजा अर्चना सुबह 10:00 बजे शुरू हुई।
देवता के कारदार रुद्रनाथ ठाकुर और पुजारी यशवंत ने कहा कि फाल्गुन माह में देवता का फागली उत्सव मनाया जाता है। इसमें देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देव विधि-विधान से परंपरा को निभाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बीच श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही। उन्होंने कहा कि फागली के दिन सालभर के लिए देवते के ज्ठेरे भी चुने जाते हैं। इस बार हारियान क्षेत्र से आठ ज्ठेरे चयनित किए गए हैं, जो देवता के कारकूनों के साथ मिलकर देव कारज को निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें