फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव मनु ऋषि के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 14 Apr 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर कोठी के आराध्य देवता मनु ऋषि का जन्मदिवस रविवार को मनाया गया। घाटी के बजाहरा गांव में देवता के जन्मदिन पर मेले का आयोजन किया गया। बजाहरा में देवता के दर्शन पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। अपने आराध्य देव के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेले का आगाज देव परंपराओं के अनुसार हुआ। बजाहरा में सुबह देवता का रथ सजाया गया। इसके उपरांत वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच पूजा-पाठ किया। दोपहर को देवता बजाहरा से धारा-देहुरा गांव में स्थित अपने मंदिर के लिए निकले। धारा-देहुरा में भी भक्तों ने देवता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
शाम को धारा देहुरा से देवता मनाहरा गांव के लिए निकले और मनाहरा में रात्रि विश्राम किया। गूर संगत राम, भंडारी सुंदर सिंह, पालसरा आलम चंद ठाकुर, पुजारी हीरा लाल शर्मा, धामी पूर्णचंद, जोगराज, मोहन लाल ने कहा कि बजाहरा गांव में देवता मनु ऋषि का जन्मदिवस देव रीति-रिवाजों के तहत मनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवता अब करीब नौ दिनों तक अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर रहेंगे। 24-25 अप्रैल को देवता के सम्मान में बाहुगा मेला मनाया जाएगा। देवता के कारदार प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि देवता हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर हैं। मेले के समापन के साथ देवता की हारियान क्षेत्र की परिक्रमा भी संपन्न होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें