कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में दुर्गा मदिंर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्यालू।-संवाद
कुल्लू। अखाड़ा बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अखाड़ा बाजार के व्यापारी और स्थानीय युवा पूरे दिन सेवा कार्य में जुटे रहे।
आयोजन समिति के सदस्य सिद्धार्थ अत्री, अनिल अवस्थी, सुरेश अवस्थी, अजय राणा और अजय मेहता ने सभी श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने अनुशासन बनाते हुए मंदिर परिसर की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा। संवाद