बंजार घाटी के टील गांव में देवता शंगचूल का आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। -संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बंजार (कुल्लू)। देवता शंगचूल महादेव के दर्शन के लिए टील गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवता अपने मूल स्थान बछूट से लाव-लश्कर के साथ टील गांव पहुंचे। इस यात्रा में देवता का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और हारियानों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
देवता के कारदार गोपी चौहान और पुजारी रामलाल ने बताया कि देवता शंगचूल महादेव अपने देवालय से टील मंदिर आते हैं। श्रद्धालु भी दूर-दूर से मुरादें लेकर पहुंचते हैं। आगामी तीन दिन तक टील में देव परंपराओं का निर्वहन देवता और श्रद्धालु करेंगे। संवाद