सैंज के शैशर में बाहुगा मेलें में नृत्य करते देवलू।-संवाद
धारा-देहुरा में देव परंपरा का किया निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर कोठी के आराध्य देवता मुन ऋषि के सम्मान में धारा-देहुरा में बाहुगा मेला मनाया। देवता 11 दिन बाद अपने मूल मंदिर धारा-देहुरा पहुंचे और देव परंपरा का निर्वहन किया। देवता के दर्शनों के लिए शैंशर कोठी के सैकड़ों श्रद्धालु और हारियान धारा-देहुरा पहुंचे।
गौर रहे कि देवता संक्रांति के दूसरे दिन देवता का जन्मदिवस मनाया गया था। इसके बाद देव नियमों के अनुसार करीब 11 दिनों तक हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर रहे। देवता ने मनाहरा, बजाहरा, तलियारा, खाईंण, तुंग, धारा-देहुरा, पटाहरा गांव की परिक्रमा की। वहीं, परिक्रमा के बाद देवता विगत वीरवार को वापस धारा-देहुरा पहुंचे। देवता के आगमन पर बाहुगा मेला मनाया गया। देवता के कारदार अजय कुमार ने कहा कि देवता मनु ऋषि के सम्मान में विभिन्न गांवों में बाहुगा मेला देव तिथि के अनुसार मनाया गया। कहा कि शुक्रवार को धारा-देहुरा में भक्तों की भीड़ रही।