फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशाल-मनसारी में भोले के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Feb 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी में शिव मंदिर दशाल और मनसारी में भोले के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि पर्व के बाद दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए देव भोज का आयोजन किया गया। मंदिरों में सोमवार को पहले भोले शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय भंडारे के रूप में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। दशाल और मनसारी में गत रविवार की भांति सोमवार को भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने आराध्य के समक्ष शीश नवाया। दशाल मंदिर के पुजारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी आराध्य देवता के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि मंदिर में देव भोज का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें