फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोपा, सैंज कृषि उपकेंद्र में पहुंचा मटर का बीज

Mon, 16 Feb 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली राहत, बीज खरीदकर खेतों में बिजाई के कार्य में जुटे किसान
विज्ञापन

कृषि विभाग ने शुरू किया वितरण, बीज न मिलने से परेशान थे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के किसानों को मटर का बीज मिलना शुरू हो गया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। कृषि विभाग के उप केंद्रों से बीज खरीदकर किसानों ने बिजाई का कार्य शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों घाटी के किसानों को विभाग के सैंज और रोपा कृषि उप केंद्रों में मटर का बीज नहीं मिल रहा था। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मसले को अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था। लिहाजा, विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए उपरोक्त दोनों केंद्रों तक मटर का बीज पहुंचा दिया है। इससे अब किसानों ने राहत की सांस ली है। इन केंद्रों से मटर का बीज खरीदकर बिजाई का कार्य भी सोमवार से शुरू कर दिया है। किसान बड़े स्तर पर पांच किलोग्राम से लेकर 25, 30 किलोग्राम मटर का बीज खरीदकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों केंद्रों में दस क्विंटल बीज पहुंचा
सैंज और रोपा दोनों कृषि उप केंद्रों में विभाग ने दस क्विंटल मटर का बीज पहुंचाया है। इसका वितरण शुरू कर दिया है। किसानों को इसकी सूचना दी गई है। बीज आने से इन केंद्रों में किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। किसान रमेश, यशपाल, मनु, मीराबाई, देव राज ने कहा कि वे काफी समय से मटर के बीज का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को सैंज और रोपा कृषि उप केंद्रों में बीज मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें