फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फुल्लां दिया क्यारियां च रैंहदी मेरी मां पर खूब झूमे श्रद्धालु

Sun, 27 Jul 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
21वें महाविशाल भगवती जागरण से भक्ति के रंग में रंगा आखाड़ा बाजार
विज्ञापन

भजन-कीर्तन के साथ वैष्णो माता मंदिर रामशिला से लाई माता की पावन ज्योति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय का आखाड़ा बाजार माता के जयकारों से गूंज उठा। यहां 21वें महाविशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
जागरण कमेटी कुल्लू के पदाधिकारी, सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए वैष्णो माता मंदिर रामशिला से माता की पावन ज्योति लाए। इसके पश्चात गणपति पूजन, ज्योति पूजन और कलश पूजन किया। जिला चंबा से आए भजन गायक काकू राम ठाकुर ने गणेश वंदना गाकर माता का जागरण शुरू किया। उन्होंने भोले की बारात, मेले जाना कालका दे, बाबा बालक नाथ, मेला मईयां दा, तेरे मुकने नहीं काम बंदेया आदि से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से आए भजन गायक जोनी ठाकुर ने फुल्लां दिया क्यारियां च रैंहदी मेरी मां, तेरा मेरा प्यार माये, तू शूणे माता रानिये, वे मनमोनेया बालक नाथा वे तू कदों बुलावेगा, शिव मेरा मस्त मलंग आदि भजनों से माता की महिमा का गुणगान किया। जागरण में जनैल ग्रुप हमीरपुर द्वारा शिव, माता काली, राधा-कृष्ण, बाबा बालक नाथ की मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान जागरण कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष अशोक बलिया, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, महासचिव तिलक, कोषाध्यक्ष हरेंद्र, संजय, सचिव अजय, नवीन, संजय, श्याम सुंदर, मीडिया प्रभारी संजीव जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें