फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धारा पांदे शोभला माता रा मंदिर... पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की आदिशक्ति भगवती नवदुर्गा के देहुरी मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर भजन-कीर्तन का आयाेजन किया गया। सोमवार को भजन-कीर्तन से यहां पर माहौल दिनभर भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के भजन-कीर्तन में स्थानीय लोगाें ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कीर्तन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी भजन पेश किए। धारा पांदे शोभला माता रा मंदिर, तेरे मंदिरा जो आया, महाराणी ओ मैया आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के कोऑर्डिनेटर सुंदर ठाकुर ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन माता की पूजा-अर्चना के साथ देहुरी मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। उन्होंने कहा कि नवरात्र को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। इस दौरान सोनम डोलमा, अंशुल पराशर, कृष्ण देव, बलदेव, सरिता ठाकुर, हरमिंद्र कपूर, सुशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें