फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर-रामशिला में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 03 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय कुल्लू और भुंतर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि, बारिश के चलते सांस्कृतिक संध्याओं पर रोक लगाई गई है लेकिन दिन में भजन-कीर्तन का दौर जारी है।
विज्ञापन

ऐसे में बारिश के बीच बुधवार को भी दोनों स्थानों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थलों में पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग लिया। भुंतर के गणेश चौक पर चल रहे कार्यक्रम में बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भजन कीर्तन का हिस्सा बने। इसके अलावा जिला मुख्यालय के रामशिला स्थित हनुमान मंदिर में भी गणेश उत्सव का आयोजन हुआ। वहां भी नियमित रूप से रोजाना की तरह श्रद्धालु हनुमान मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान और गणेश के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें